पुलिस ने लाखों रुपए की अवैध खैर की लकड़ी के साथ वाहन सीज किया

पुलिस ने लाखों रुपए की अवैध खैर की लकड़ी के साथ वाहन सीज किया

काशीपुर। लाखों रुपए की अवैध खैर की लकड़ी के साथ वाहन सीज किया है‌।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध क्रियाकलापों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर कि भरतपुर गांव के पास एक कैंटर में अवैध खैर की लकड़ी को तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है, पर प्रभारी निरीक्षक कुंडा विक्रम राठौर, उप निरीक्षक होशियार सिंह चौकी प्रभारी गढ़ीनेगी, अपर उप निरीक्षक दीपक चौहान, कांस्टेबल संजय कुमार, एसओजी कांस्टेबल कुलदीप सिंह व प्रवीण कुमार के साथ मौके पर गये तो पुलिस को आता देख कर कैंटर संख्या-यूपी-22-बीटी-3937 का चालक व तीन अन्य लोग मौके से फरार हो गए। कैंटर में 70 नग अवैध खैर के पाये गये जिसे थाना कुंडा में दाखिल किया गया। पुनः सूचना प्राप्त होने पर कि मौके के पास एक बहुत बड़ा खड्डा खोदकर तिरपाल डालकर अवैध खैर की लकड़ियाँ छुपाई गई है। पुनः मौके पर जाकर वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाकर एक साथ सर्च अभियान चलाकर 86 नग खैर की लकड़ी बरामद की गई जिन्हें ट्रैक्टर ट्राली मंगाकर वन विभाग की चौकी करनपुर में सुरक्षा की दृष्टि से रखवाई गई। कुल बरामद 156 नग अवैध खैर की लकड़ी के संबंध में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही कैंटर व बारामदा खैर की लकड़ी तस्कर की तलाश की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement