जनता ने फिर से प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताया…सौरभ बहुगुणा

जनता ने फिर से प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताया…सौरभ बहुगुणा

काशीपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि देश की जनता ने फिर से प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताया है। एक बार फिर से देश में भाजपा की सरकार बनने वाली है। सोमवार शाम कैबिनेट मंत्री बहुगुणा उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष रहे स्व. कैलाश चंद्र गहतोड़ी के आवास पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने पत्रकारों से कहा कि हमारी लगातार कोशिश रही है कि युवा पीढ़ी को शिक्षा ही नहीं बल्कि रोजगार की भी गारंटी दी जाए। कहा कि प्रदेश में कंपनियों से टाइअप कर आईटीआई में नए ट्रेंड खोले गए हैं। कंपनियां आईटीआई से पूरा बैच हायर कर रही हैं। वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीपीएस से गन्ने के रकवे का सर्वे कराया जा रहा है। प्रदेश में गन्ने का रकवा बढ़ा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, ऊषा चौधरी, जगत बिष्ट, रजत सिद्ध, डॉ. युनूस चौधरी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement