लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर हार के कारणों पर की चर्चा

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर हार के कारणों पर की चर्चा

काशीपुर। लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर हार के कारणों पर चर्चा की। इस दौरान संगठन की कमजोर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। शुक्रवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मतदान के दौरान कई बूथों पर कांग्रेस के पदाधिकारी दिखाई ही नहीं दिए। एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने चुनाव से पहले बनाए गए मंडल अध्यक्षों की भूमिका पर ही सवाल उठाए। वक्ताओं का कहना था कि निकाय व पंचायत चुनाव से पहले संगठन को नए सिरे से मजबूत करने जरूरी है। इस पर प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने भी अगले चुनावों को देखते हुए संगठन की मजबूती की जरूरत बताई। वहीं समीक्षा बैठक के बाद प्रकाश जोशी कई कांग्रेस जनों से मिलने उनके घर पहुंचे।
महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की गई। नगर निगम के 40 वार्डों में चार चार वार्डों पर वरिष्ठ पदाधिकारी की निगरानी में एक समिति बनाने का निर्णय लिया गया, ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement