कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार आज यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार का पुतला दहन किया गया।
महानगर कांग्रेस कमेटी काशीपुर द्वारा सीबीआई द्वारा चर्चित उद्यान घोटाला अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसको लेकर राज्य सरकार का आज पुतला दहन करते हुये मांग की गयी कि उद्यान मंत्री गणेश जोशी को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिये। महानगर कांगेस कमेटी काशीपुर द्वारा आज काशीपुर महाराणा प्रताप चौक पर राज्य सरकार का पुतला फूंक कर उद्यान मंत्री गणेश जोशी से इस्तीफे की मांग की गई। इस दौरान महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, अरुण चौहान, जय सिंह गौतम, डा. अश्फाक, इंद्र सिंह एडवोकेट, साहिल रजा, गणेश सैनी, जीशान अली, दिनेश सिंह, रवि कुमार, अनिल शर्मा, हनीफ गुड्डू, सैफ मोहम्मद, शाह आलम, फिरोज अली, मंसूर अली मंसूरी, शाजिया, अविनाश शर्मा, अनस, साहिल, फुरकान, अफसर अली, सलमान, लक्की, शहजाद, गौरव अग्रवाल आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement