उत्तराखण्ड में 14 फरवरी को होंगे चुनाव, 10 मार्च तक आयेगा चुनाव का परिणाम

नई दिल्ली/देहरादून। देश के पांच प्रदेशों में चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग ने शनिवार को 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में 7 चरणों में चुनाव होगा। शुरुआत 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश से होगी। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के बीच 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में सख्त प्रोटोकॉल का पालन कराया जाएगा। 15 जनवरी तक किसी भी तरह के रोड शो, रैली, पद यात्रा, साइकिल और स्कूटर रैली की इजाजत नहीं होगी। वर्चुअल रैली के जरिए ही चुनाव प्रचार की इजाजत होगी। जीत के बाद किसी तरह के विजय जुलूस भी नहीं निकाला जाएगा।
चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि देश में 5 राज्यों की 690 विधानसभाओं में चुनाव कराए जाएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे। कोरोना के बीच चुनाव कराने के लिए नए प्रोटोकॉल लागू किए जाएंगे। सभी चुनाव कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। जिन्हें जरूरत होगी, उन्हें प्रिकॉशन डोज भी लगाई जाएगी।

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव का शेड्यूल
पहला चरण – 10 फरवरी
उत्तर प्रदेश

दूसरा चरण – 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा

तीसरा चरण – 20 फरवरी
उत्तर प्रदेश

चौथा चरण – 23 फरवरी

उत्तर प्रदेश

पांचवा चरण – 27 फरवरी
उत्तर प्रदेश, मणिपुर

छठवां चरण – 3 मार्च
उत्तर प्रदेश, मणिपुर

सातवां चरण – 7 मार्च
उत्तर प्रदेश

नतीजे – 10 मार्च

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement