वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को उनके जन्मदिन पर दी बधाई

हल्द्वानी। कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता एवं उत्तराखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के जन्मदिन पर काशीपुर के कांग्रेसियों ने हल्द्वानी पहुंचकर श्री आर्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता आशीष अरोरा बॉबी ने श्री आर्य को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भारी बहुमत से विजयश्री हासिल करेगी। हम कामना करते हैं कि श्री आर्य का सानिध्य हम पर सदैव ही बना रहे। इस दौरान उमेश जोशी एडवोकेट, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, सुरेश शर्मा जंगी, शफीक अहमद अंसारी, जय सिंह गौतम, अर्पित मेहरोत्रा, आनंद पार्षद, मनोज राय, खैराती लाल अरोरा, गुरनाम सिंह, भारत भूषण, महेंद्र बेदी, मंसूर अली मंसूरी, सईद, अनवर हुसैन, गीता चौहान, अजीता शर्मा व मीनू गुप्ता आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement