भारत कॉलेज आफ फार्मेसी काशीपुर के डी फार्मा प्रथम वर्ष का रिजल्ट लगभग 88% रहा

भारत कॉलेज आफ फार्मेसी काशीपुर के डी फार्मा प्रथम वर्ष का रिजल्ट लगभग 88% रहा

काशीपुर। उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा डी फार्मा प्रथम वर्ष का रिजल्ट घोषित किया गया, जिसमें भारत कॉलेज आफ फार्मेसी काशीपुर के डी फार्मा प्रथम वर्ष का रिजल्ट लगभग 88% रहा। इसमें 23 छात्राओं एवं छात्रों ने प्रथम श्रेणी से अपने डी फार्मा प्रथम वर्ष उत्तीर्ण किया। विद्यालय की छात्र कनिका सैनी ने 85% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। दूसरे नंबर पर छात्र कामना रानी 83% अंकों के साथ उत्तीर्ण हुई और तीसरे स्थान पर छात्र अरुण कुमार ने 82% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया। इस उपलब्धि पर समस्त छात्र एवं छात्राओं को सभी अध्यापकों एवं कॉलेज प्रबंधन कार्यकारिणी ने सभी को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement