शत् प्रतिशत रहा सांई फार्मेसी कॉलेज जसपुर का रिजल्ट

शत् प्रतिशत रहा सांई फार्मेसी कॉलेज जसपुर का रिजल्ट

जसपुर । यूबीटीईआर रुडकी द्वारा डी. फार्मेसी का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है जिसमें सांई फार्मेसी कालेज मुहुवाडाबरा जसपुर का डी. फार्मेसी प्रथम एवं फाईनल ईयर का रिजल्ट शत् प्रतिशत रहा। डी. फार्मेसी फाईनल ईयर में अभिषेक गुप्ता ने 82. 17% अंक लाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं सिद्धार्थ छाबड़ा ने 80.78% अंक लाकर कालेज में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तृतीय स्थान पर 80.26% अंक प्राप्त कर नूर मौहम्मद रहे। डी. फार्मेसी प्रथम वर्ष में रुपाली जोशी ने 77.14% अंक पाकर प्रथम, संजय सिंह राजपूत ने 76.95% अंक पाकर द्वितीय तथा हेमलता ने 76.76% अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रबन्धक राजकुमार सिंह एवं डायरेक्टर अवनीश कुमार ने सभी छात्र छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement