सीनियर सिटीजन को रेलवे में मिलने वाली छूट, जो केंद्र सरकार ने समाप्त कर दी है, पुनः बहाल की जाने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कै सौंपते हुए अनुरोध किया कि पूर्व की भाँति सीनियर सिटीजन को रेलवे में मिलने वाली छूट, जो केंद्र सरकार ने समाप्त कर दी है, उनकी आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए पुनः बहाल की जाये। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए मांग की गई कि काशीपुर में बन रहे फ्लाईओवर के दोनों ओर की सर्विस लेन में मरम्मत के अभाव में बड़े-बड़े गड्ढे हो गये हैं जिस कारण सड़क पर चलना दूभर हो गया है। जनहित में महाराणा प्रताप चौक से आवास विकास गेट तक सड़क दुरुस्त करवाई जाए। साथ ही नगर क्षेत्र में ई रिक्शा के मार्ग निर्धारित न होने के कारण शहर में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर व्यक्तिगत व व्यवसायिक वाहन बेतरतीब खड़े रहने से भी दिक्कत पेश आती है। अनुरोध किया गया कि उक्त बिन्दुओं का संज्ञान लेकर जनहित में कार्यवाही कराने की कृपा करें। प्रतिनिधिमंडल मे ज्ञापन देने ज्ञापन सौंपने वालों में चंद्रभूषण डोभाल, सुरेश शर्मा, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, हरिप्रकाश शर्मा, अरुण वर्मा, सुरेश जोशी, मनोज डोबरियाल, टीका सिंह सैनी, आरसी पाठक आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement