20 साल जनता के लिये काम किया होता तो दर-दर भटकना नहीं पड़ता : गौतम मेहरोत्रा

काशीपुर। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौतम मेहरोत्रा ने भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा पर तंज कसते हुए कहा है कि लगातार चार बार विधायक रहने के बाद भी वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि बीस सालों में श्री चीमा ने काशीपुर के हित में कुछ किया ही नहीं। यदि कुछ किया होता तो काशीपुर की जनता उन्हें नकारती नहीं बल्कि खुलेमन से उनका साथ देती और अपने बेटे की खातिर वोट मांगने के लिए श्री चीमा को दर-दर भटकना नहीं पड़ता। गौतम मेहरोत्रा ने कहा कि यह विधायक चीमा की करनी का ही फल है कि जनता तो क्या, आज संगठन भी काशीपुर में उनके साथ नहीं है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित मतदाता कांग्रेस के साथ हैं और कांग्रेस प्रत्याशी. नरेन्द्र चन्द सिंह के पक्ष में वोट डालने के लिए 14 फरवरी का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement