पुलिस ने चोरी के मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया

पुलिस ने चोरी के मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया

काशीपुर। घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और 30 हजार रुपये की नकदी चोरी के मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मौहल्ला पक्काकोट में मानपुर रोड स्थित सुनील कश्यप और उसके भाई विनय कुमार के बंद पड़े मकान में 26 जून को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सुनील ने बताया कि उनका परिवार चार पांच दिन से पड़ोस के दूसरे मकान में रह रहा था। बुधवार की सुबह उनके छोटे पुत्र ने घर का ताला टूटा देखा। मकान के अंदर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। कमरे में रखी अलमारी की तिजोरी से जेवरात और तीस हजार रुपये गायब थे। चोर घर में रखे उसके भाई और बहन के जेवरात चार सोने की चूड़ियां, गले का हार, एक कंठ माला, दो जोड़ी कुंडल, चार सोने की अंगूठियां, सोने का टीका, नथनी, कान के दुरिए, नाक का फूल और करीब डेढ़ किग्रा चांदी के जेवर भी ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement