युवाओं के हितों पर कुठाराघात कर रही सरकारः अनुपम शर्मा

युवाओं के हितों पर कुठाराघात कर रही सरकारः अनुपम शर्मा

काशीपुर। एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि नीट पेपर लीक होने से केंद्र सरकार घबराई हुई है इसलिए सदन में विपक्ष के सवालों पर चर्चा नहीं करा रही इस बहज से इधर उधर की बात करते हुए जबाव देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ कुठाराघात कर रही है और जिम्मेदारियों से भाग रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ठेकेदारी प्रथा को बढ़़ावा दे रही है। सरकारी विभागों के खाली पदो पर कोई नियुक्ति नहीं की जा रही जिससे बेरोजगारी की समस्या काफी विकराल हो रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी करनी में काफी अंतर है जिसका खामियाजा प्रदेश के नौजवान भुगत रहे है। कांग्रेस रोजगार के मुद्दे को लेकर मुखर होकर सड़क से सदन तक आवाज उठाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement