कांग्रेस नेता गुलशन सिंधी का हाल जानने पहुंचे विधायक यशपाल, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की

रुद्रपुर। बीते दिनों हमले में घायल हुए कांग्रेसी नेता गुलशन सिंधी का हाल जानने पूर्व कैबिनेट मंत्री व बाजपुर से विधायक यशपाल आर्या आज रुद्रपुर स्थित फुटेला अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने घायल कांग्रेसी नेता गुलशन सिंधी का हाल जाना। इस दौरान विधायक यशपाल आर्या ने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेसजन उनके साथ खड़े हैं। श्री आर्या ने प्रशासन से गुलशन सिंधी पर हमला करने वाले लोगों को जल्द बेनकाब करने और उनपर कार्यवाही करने की मांग की है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुये कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोग खुलेआम गुंडई कर रहे हैं और प्रशासन मूक हुए बैठा है। पूरे घटनाक्रम के बाद सोमवार को धरने के दौरान कांग्रेसियों ने हमलावरों की गिरफ्तारी तथा सीओ के ट्रांसफर होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को मनाने के लिए एसपी क्राइम हरीश वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने विधायक बेहड़ की एसएसपी मंजूनाथ टीसी की फोन पर बात कराई। जिसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं विधायक यशपाल आर्या ने साफ शब्दों में कहा कि दिये समय में यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कांग्रेसजन उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement