जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित हुए कांस्टेबल नरेश जोशी

जीवन रक्षा पुरस्कार से
सम्मानित हुए कांस्टेबल नरेश जोशी

रुद्रपुर lआज गणतंत्र दिवस पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया। जहां देश भक्ति से ओत-प्रोत अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने गणतंत्र दिवस पर सलामी ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनेक झांकियां प्रस्तुत की गई। जिसमें पुलिस विभाग के अलावा विभिन्न स्कूली बच्चों ने भी अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जिनकी सभी ने खूब सराहना की ।प्रभारी मंत्री श्री जोशी ने कहा कि यह देश सर्वधर्म समभाव का देश है जहां इस देश की रक्षा की खातिर असंख्य लोगों ने अपना बलिदान दिया है जिनको कभी भी भुलाया नहीं सकता। उन्होंने कहा कि उन्ही के बलिदान की खातिर आज हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं, और यह गौरवशाली गणतंत्र दिवस का पर्व मना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने पुलिस विभाग में सराहनीय कार्य करने वाले तमाम पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने रुद्रपुर कोतवाली में तैनात कांस्टेबल नरेश जोशी को जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया। व नगद धनराशि देने की भी घोषणा की। गौरतलब है कि नरेश जोशी पूर्व में ट्रांजिट कैंप थाने में तैनात थे। जहां अगस्त माह में एक जगह गैस सिलेंडर का रिसाव हो गया थ जिससे वहां अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया था ।ऐसे में सूचना मिलने पर कांस्टेबल नरेश जोशी वहां पहुंचे और अपनी जान की परवाह न करते हुए उन्होंने तत्काल इस सिलेंडर को वहां से हटाया और डिफ्यूज किया। जिससे वहां कई लोगों की जान बच सकी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज प्रभारी मंत्री और तमाम आला अधिकारियों ने उनके साहस की सराहना की और उन्हें पुरुस्कृत किया ।इस दौरान एसपी मंजूनाथ टीसी समेत एएसपी, सीओ, कोतवाल समेत जनपद भर के पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement