अंतरराष्ट्रीय झूला पुल में एसएसबी को चेकिंग के दौरान नेपाली नागरिक से 22 लाख की धनराशि मिली

अंतरराष्ट्रीय झूला पुल में एसएसबी को चेकिंग के दौरान नेपाली नागरिक से 22 लाख की धनराशि मिली

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जांच शुरू की

पिथौरागढ़ अंतरराष्ट्रीय झूला पुल में एसएसबी को चेकिंग के दौरान नेपाली नागरिक से 22 लाख की धनराशि मिली है जिसके बाद स्थानीय पुलिस और इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जांच शुरू कर दी है

जानकारी के अनुसार गुरुवार को भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूला पुल में चेकिंग करते समय 11 वी वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के धारचूला झूला पुल में तैनात जवानों ने नेपाल की ओर जाने की कोशिश कर रहे एक नेपाली युवक से टीन के बक्शे से लगभग 22 लाख की भारतीय मुद्रा लाख बरामद की है जिसके बाद एसएसबी,कस्टम,पुलिस,केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है की
पकड़े गए युवक के द्वारा बार बार नाम और पता अलग बताए जा रहे है जिसके चलते युवक पर शक की सुई बनी हुई है
एसएसबी के अधिकारियो ने बताया की बाकी जानकारी पूरी जांच के बाद दी जाएगी

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement