मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान और कला का किया जा रहा है दो दिवसीय आयोजन

मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान और कला का किया जा रहा है दो दिवसीय आयोजन

मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान और कला का किया जा रहा है दो दिवसीय आयोजन

काशीपुर के मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में प्रदर्शनी के पूर्व अवसर पर मीडिया के द्वारा विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान और कला की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रदर्शनी है, जो कि स्कूल प्रांगण में ही लगेगी।यह प्रदर्शनी 31 जुलाई से 1 अगस्त, 2024 तक चलेगी। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की कला के हुनर को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया है। जिसमें मंडला आर्ट, एब्स्ट्रेक्ट आर्ट, मधुवनी आर्ट, इजिप्शियन आर्ट, मॉडर्न आर्ट, ग्लास पेंटिंग, वर्ली आर्ट आदि विभिन्न प्रकार की पेंटिंग्स बनाई गई हैं और विद्यालय में विभिन्न प्रकार के थ्री डी मॉडल भी बनाए गए हैं।
इस प्रदर्शनी में खास बात यह रहेगी कि विद्यार्थियों को अपनी पहली अर्निंग करने का मौका मिल सकेगा। इस प्रदर्शनी के लिए कक्षा चार से कक्षा 8 तक के विद्यार्थी पिछले दो महीने से मेहनत कर रहे हैं। विद्यार्थियों के अंदर प्रदर्शनी को लेकर बहुत ही उत्साह है,कि वे अपनी लाइफ की पहली अर्निंग इस प्रदर्शनी के माध्यम से कर सकेंगे।
विद्यालय ने काशीपुर के सभी सम्मानित, संभ्रांत व्यक्तियों को आमंत्रित किया है। जो विद्यालय में आकर विद्यार्थियों को आशीर्वाद देंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे।
इसी के साथ विद्यालय ने काशीपुर के सभी विद्यालय के प्रधानाचार्यों एवं कला और विज्ञान के अध्यापकों को भी आमंत्रित किया है और साथ में यह कहा गया है, कि कक्षा 6 से 8 तक के 30 से 50 विद्यार्थियों को अपने साथ ला सकते हैं। जिससे बच्चों को भी प्रोत्साहन मिलेगा और प्रदर्शनी को देखकर जीवन में आगे बढ़ने तथा कार्य करने का उत्साह बढ़ेगा। विद्यालय ने प्रदर्शनी में आए अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के लिए जल-पान की व्यवस्था विद्यालय में ही की है। प्रदर्शनी में विद्यालय के विद्यार्थियों के सभी अभिभावक भी आमंत्रित हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement