काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया

काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी बार भवन में श्रावण मास में भगवान भोले शंकर की पूजा-अर्चना के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। पूजा-अर्चना पं. लक्ष्मी दत्त भट्ट द्वारा संपन्न कराई गई। मुख्य यजमान काशीपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश कुमार चौबे एवं सचिव नृपेंद्र कुमार चौधरी रहे। भंडारे में आसपास के मोहल्लों के ज्यादातर लोगों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया और भोलेबाबा का गुणगान कर आशीर्वाद लिया।एसोसिएशन अध्यक्ष अवधेश चौबे ने कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित यह कार्यक्रम लोगों में भक्ति की ज्योत जगाता है। एसोसिएशन उपाध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा, उपसचिव सूरज कुमार, कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा, ऑडिटर हिमांशु विश्नोई, प्रेस प्रवक्ता दुष्यंत चौहान, महिला उपाध्यक्ष, रश्मि पाल, कामिनी श्रीवास्तव, अर्पित कुमार सौदा, नरेश कुमार पाल, अमित कुमार गुप्ता, अमृतपाल सिंह, अविनाश कुमार, नरदेव सिंह सैनी, मनोज जोशी, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, अमरीश अग्रवाल, सुरेंद्र पाल सिंह, सुनील कुमार, सुन्दर सिंह, संदीप सहगल, आनन्द रस्तोगी, राकेश सिंघल, मनेश अग्रवाल, समर्थ विक्रम, नीरज चौहान, मुनिदेव विश्नोई, कश्मीर सिंह, उमेश जोशी, कैलाश बिष्ट, गौरव राजपूत, बदर आलम, संतोष कुमार श्रीवास्तव, भास्कर त्यागी, देवांग मिश्रा, अजय सैनी, राकेश सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, शुभम चौबे, शेर सिंह, उषा रावत एवं सभी सम्मानित अधिवक्तागण शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement