यक्षी अरोरा ने पीसीएस परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सातवीं रैंक हासिल की

यक्षी अरोरा ने पीसीएस परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सातवीं रैंक हासिल की

काशीपुर। सामान्य परिवार की होनहार लड़की यक्षी अरोरा ने पीसीएस परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में सातवीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि पर यहां उनके शुभचिंतकों द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। यक्षी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर से प्राप्त की। वर्ष 2013 में बारहवीं और फिर कुमाऊं विवि से बीएससी की पढ़ाई की। बीएससी में वह गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। इसके बाद दून के डीबीएस कालेज से एमएससी की। इस बार भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया। बारहवीं में वह उत्तराखंड बोर्ड की वरीयता सूची में थी। मेधावी छात्रा के तौर पर उन्हें सरकार की ओर से टैबलेट प्रदान किया गया। यह टैबलेट उन्हें तत्कालीन एसडीएम ने दिया। उन्हें देखकर ही यक्षी मन में प्रशासनिक सेवा में जाने का ख्याल आया। उनके पिता सुशील कुमार खुद का व्यवसाय करते हैं। वहीं मां गृहिणी हैं। यक्षी अरोरा की उपलब्धि पर तमाम लोगों ने स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कुमारी याक्षि अरोड़ा,( बिटिया ,चयनित डिप्टी कलेक्टर) पारिवारिक सदस्य श्री सुशील अरोड़ा (पिता), श्रीमती नेहा अरोड़ा(माता), शुभम अरोड़ा (भाई), प्रियंका अरोड़ा (भाभी), काशीपुर बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष, सौरभ शर्मा (एडवोकेट), केवल कुमार शर्मा (एडवोकेट) राजेंद्र सिंह अधिकारी, सर्वेश गुप्ता , पवन गुप्ता, एड. विशाल अग्रवाल, अनूप गुप्ता, देवेंद्र सिंह, कीरीश गुप्ता, राजेश सक्सेना, पवन अग्रवाल, आकाश सक्सेना आदि स्वागत समारोह में उपस्थित रहे।आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement