दिनेशपुर। उत्तराखंड स्क्वाय संगठन युवा और खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित स्क्वाय प्रतियोगिता में मदर इंडिया ग्लोबल स्कूल की तनीषा मेहरा ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।

स्कूल प्रबंधक अनमोल बीज ने बताया कि अंडर 14 वर्ग के एक दिवसीय स्क्वाय प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार खेल विभाग की ओर से स्क्वाय संगठन ने रुद्रपुर मनोज सरकार स्टेडियम में किया। इसमें फाइनल मुकाबला रितिका और तनीषा मेहरा के बीच खेला गया। इसमें तनीषा मेहरा ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर विद्यालय के साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया। कॉलेज के प्रबंधन कमेटी ने तनीषा मेहरा को सम्मानित किया। तनीषा की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन अनमोल बीज, प्रियंका बीज, मनीष अरोड़ा, तनुजा आदि शिक्षक गणों ने बधाई दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement