पढ़िये …वन तस्करों पर लगाम लगाने को उधमसिंहनगर एसएसपी की अनूठी पहल

पढ़िये …वन तस्करों पर लगाम लगाने को उधमसिंहनगर एसएसपी की अनूठी पहल

 

एसएसपी ने वन और पुलिस अधिकारियों की एक साथ ली गोष्ठी

 

दोनों विभागों को समन्वय स्थापित कर तस्करों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करने को कहा

 

रुद्रपुर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने एक अच्छी पहल करते हुए वन और पुलिस विभाग में आपसी सामंजस्यता और समन्वय बनाने के उद्देश्य से दोनों विभागों के अधिकारियों के बीच गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए

पुलिस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में एसएसपी मिश्रा ने वन तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा की वन विभाग एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के साथ वन विभाग के कुख्यात तस्करों की सूची पुलिस से साझा करने की भी बात कही उन्होंने कहा जिससे कुख्यात वन तस्करों पर वन विभाग के साथ पुलिस की भी नज़र रहेगी साथ ही एसएसपी ने वन विभाग के कर्मचारियों को पुलिस द्वारा शस्त्र हैंडलिंग की ट्रेनिंग देने की भी बात कही एसएसपी मिश्रा ने कहा वन तस्करों पर नज़र रखने कें लिये वन विभाग की चौकी और संवेदनशील क्षेत्रों में आईपी एड्रेस युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिनका लिंक पुलिस कंट्रोल रूम में रहेगा

उन्होंने वन क्षेत्र के नजदीक जिन गांवों के लोग तस्करी में संलिप्त हैं उनके नजदीक वन विभाग की अस्थाई चौकी बनाने की भी बात कही

एसएसपी मिश्रा ने दोनों विभागों के अधिकारियों से आपसी सामंजस्य बनाने के साथ साथ एक दूसरे की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को जानकारी देने को भी बात कही

गोष्ठी में पुलिस और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement