काशीपुर में ईद उल फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

काशीपुर में ईद उल फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

काशीपुर। ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। वहीं ईदगाह मैदान में नमाज़ अदा कर एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। चांद दिखने के बाद आज शनिवार को ईदुल फितर की नमाज़ सुबह साढ़े नौ बजे ईदगाह मैदान में हुई। शहर इमाम मुफ्ती मुनाज़िर हुसैन ने ईद की नमाज़ अदा कराई। इस दौरान मुल्क की खुशहाली और तरक्की की दुआ की गई। नमाज़ के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। वहीं मुस्लिम समाज के इस बड़े त्योहार पर अन्य वर्गों के लोगों ने भी भागीदारी कर भाइचारा व कौमी एकता का परिचय दिया। इस मौके पर कमेटी के सदर हसीन खान, आलम खान, नूर हसन, अजमत हुसैन, हकीम नूरी, मुशर्रफ हुसैन, शफीक अहमद अंसारी, डॉ. एमए राहुल, अशरफ एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, शमसुद्दीन, शेख अब्दुल अजीज कुरैशी, नौशाद अंसारी, मुस्तकीम सलमानी, अब्दुल जब्बार, समीर अब्बास आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement