काशीपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल न्यायमूर्ति से मिला

काशीपुर बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल न्यायमूर्ति से मिला

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज एक बार फिर न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा (प्रशासनिक जज) नैनीताल हाईकोर्ट से यहां मंडी गेस्ट हाउस में मुलाक़ात कर काशीपुर के आसपास के वादकारियो के लिए सुलभ एवं सस्ता न्याय के संदर्भित कई मुद्दों पर वार्ता कर एक मांगपत्र उन्हें सौंपा। उन्होंने जल्द ही उक्त मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन उपाध्यक्ष अनूप कुमार शर्मा, उप-सचिव सूरज कुमार तथा आय-व्यय निरीक्षक हिमांशु बिश्नोई थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement