नव नियुक्त युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राधा आर्य का प्रथम बार गौलापार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

नव नियुक्त युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राधा आर्य का प्रथम बार गौलापार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया

उत्तराखंड कांग्रेस एससी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य के नेतृत्व में बागजाला गौलापार स्थित आवास पर नव नियुक्त युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राधा आर्य का प्रथम बार गौलापार आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने नवनियुक्त श्रीमती राधा आर्य को संगठन की ओर से शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। और कहा कि वे अपने नए पद पर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी तरह से निभाएंगी और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगी। पार्टी ने जो उन पर विश्वास दिखाया है उस पर वह खरा उतरेगी।
नवनियुक्त युवा प्रदेश उपाध्यक्ष राधा आर्य ने प्रदेश उपाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और कांग्रेस की विचारधारा हर जन तक पहुंचाएंगी।
स्वागत समारोह में विनोद कुमार आर्य, उमेश कुमार टम्टा, किशन राम आर्य,जगदीश, धनी राम आर्य, दीवान राम आर्य, राजेंद्र प्रसाद, हयात सिंह नयाल, भीम कुमार, अजय राज, सुरेश आर्य, चंद्रप्रकाश, चंदन राम, माया देवी, उमा भारती, हेमा देवी, दीपा देवी, जानकी देवी, दीपिका, अनिता देवी, पुष्पा देवी, ललिता देवी, केशव राम, उमेद राम, कमलेश शर्मा,श्याम लाल, हिमांशु, पवन आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement