काशीपुर बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

काशीपुर बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें चार सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार को देहरादून में सीएम आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए ज्ञापन में बार के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिले में होने वाले उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में लगभग 60 फीसद मामले अकेले काशीपुर के ही हैं। इन वादों की पैरवी के लिए काशीपुर, जसपुर और बाजपुर के लोगों को भी जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। ऐसे में काशीपुर में वादकारियों की सुविधा को देखते हुए उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग काशीपुर में ही स्थापित कर दिया जाए। राजस्व वादों के निस्तारण के लिए सप्ताह में तीन दिन काशीपुर में एडीएम का कैंप लगवाने की व्यवस्था की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने काशीपुर के वर्तमान उपजिलाधिकारी परिसर में तहसील, सब रजिस्ट्रार, ट्रेजरी कार्यालय भी स्थापित करने की मांग की। साथ ही कचहरी परिसर में पार्किंग के लिए एक करोड़ की राशि स्वीकृत करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे, उपसचिव सूरज कुमार व वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज जोशी आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement