चुनाव की तारीख घोषित ना होने से छात्रों ने फूंका वाइस चांसलर कुमाऊं विश्वविद्यालय का पुतला

चुनाव की तारीख घोषित ना होने से छात्रों ने फूंका वाइस चांसलर कुमाऊं विश्वविद्यालय का पुतला

रुद्रपुर।उत्तराखंड प्रदेश में छात्र संघ चुनाव को लेकर चहल पहल शुरू हो गई है। प्रदेश भर के समस्त महाविद्यालय में पदाधिकारी ने तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर शहर रुद्रपुर के डिग्री कॉलेज में आज सरदार भगत सिंह महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव तारीख घोषित न करने को लेकर उबाल देखा गया। रुद्रपुर डिग्री कॉलेज के छात्र ने आज चुनाव को लेकर तारीख ना घोषित करने पर पुतला भी दहन किया गया। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न करने के कारण आज महाविद्यालय के अंदर वाइस चांसलर कुमाऊं विश्वविद्यालय का पुतला फूंका जिसमें एनएसयूआई से अध्यक्ष प्रत्याशी जसवीर गंगवार, प्रशांत सिंह पल्लव शील रोमेश नागेंद्र यश अनुभव कुनाल गोस्वामी सचिन वर्मा अनमोल त्रिपाठी छात्र उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement