विधायक शिव अरोरा ने मोहनपुर न. 1 फीता काटकर श्री राधा कृष्ण रासलीला का किया शुभारम्भ

विधायक शिव अरोरा ने मोहनपुर न. 1 फीता काटकर श्री राधा कृष्ण रासलीला का किया शुभारम्भ

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने मोहनपुर न.1 में श्री राधा कृष्ण रासलीला का फीता काटकर शुभारम्भ किया।
इस दौरान मोहनपुर पहुँचने पर क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा का श्री श्री राधा गोविन्द कमेटी ने अंग वस्त्र भेट कर स्वागत अभिनन्दन किया,
विधायक शिव अरोरा बोले भगवान श्री कृष्ण राधा की यह रासलीला जो युगो युगो से चली आ रही है जिसको देख भगवान के सुंदर मनमोहक स्वरूप के दर्शन कर अंतर मन को शांति की अनुभूति होती है, विधायक बोले भगवान कृष्ण का जीवन ही भक्ति प्रेम सदभाव को दर्शाता है, हमको उनके जीवन को आत्मसार कर उनसे प्रेरणा लेकर समाजिक व व्यक्तिगत जीवन को जीना चाहिए, इस सुंदर आयोजन के लिये विधायक शिव अरोरा ने सभी कमेटी के सदस्यों को शुभकामनायें दी।
इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अमित नारंग, जिला पंचायत प्रतिनिधि जगदीश विश्वास, अशोक विश्वास, अशोक बजाज,ओमियों विश्वास , कालाचंद, राकेश बाला, सोमा विश्वास, सुशील बजाज,अपूर्व विश्वास, कालीपद, अमृतपाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement