सिंह कालोनी के श्री राम भक्त हनुमान मंदिर में सजेगा बाबा का भव्य दरबार

रुद्रपुर। शहर स्थित सिंह कालोनी के श्री राम भक्त हनुमान मंदिर में आज श्री बालाजी महाराज का भव्य दरबार सजेगा। जिसमें बरेली के अश्वनी श्रीवास्तव, रुद्रपुर से डंपी चौपड़ा व योगेश अपनी मधुर वाणी से बाबा का गुणगान करेंगे।
बता दें हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में सिंह कालोनी स्थित श्री राम भक्त हनुमान मंदिर में भव्य दरबार व विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। जिसमें यूपी व उत्तराखंड के गायक अपनी मधुर वाणी से बाबा का गुणगान करेंगे। साथ ही दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। मंदिर कमेटी ने सभी बाबा भक्तों से भण्डारे का प्रसाद ग्रहण करने व बाबा के भजनों को सुनने के लिए मंदिर पहुंचने की अपील की है।

सिंह कालोनी के श्री राम भक्त हनुमान मंदिर में सजेगा बाबा का भव्य दरबार

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement