किच्छा के खनन व्यवसाईयों ने सीएम का जताया आभार

किच्छा के खनन व्यवसाईयों ने सीएम का जताया आभार

किच्छा के खनन व्यवसाईयों ने सीएम का जताया आभार

एसडीएम के माध्यम से सीएम को भेजा आभार पत्र

 

किच्छा स्थानीय खनन व्यवसाईयों ने खनन नीति का सरलीकरण करने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए एसडीएम के माध्यम से सीएम धामी के लिए आभार पत्र भेजा है उनका कहना है की खनन नीति का सरलीकरण होने से लोकल बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और वह स्वावलंबन की और बढ़ेंगे

 

सीएम को भेजे आभार पत्र में खनन व्यवसाईयों का कहना है की खनन निदेशक राजपाल लेघा के प्रयासों से खनन नीति का सरलीकरण होने से क्षेत्र में रोजगार सृजन के साथ आम लोगों के सामाजिक और स्थिति का सुधार होने के साथ साथ लोगों का धामी सरकार की तरफ विश्वास बड़ा है उनका कहना है की खनन नीति की विसंगतियों के चलते काफी समय से लोकल युवाओं को खनन उद्योग का फायदा नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते स्थानीय लोग परेशान थे उनका कहना है की सीएम धामी के प्रयासों से खनन नीति आम युवाओं के हित में बनाई गई है जिसका लाभ उत्तराखण के युवाओं को मिलेगा

आभार पत्र सौंपने वालों में अभिषेक सिंह, सोनू बिष्ट ,शकील अहमद,ध्यान सिंह रौतेला,मोहित,संजय सिंह, शरीफ, सुमित ,डी.के,,शुभम, तेज सिंह शामिल थे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement