यूथ कांग्रेस की रैली में उमड़ा युवाओं का रैला

लालकुआं। कांग्रेस के स्टार प्रचारक यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास वीके ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के लालकुआं सीट से उम्मीदवार हरीश रावत के समर्थन में लाल कुआं में रोड शो किया। उनके साथ रोड शो में हजारों की संख्या में युवा उमड़े। युवाओं के साथ जोश में लबरेज राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पद यात्रा लालकुआं बाजार से होते हुए 25 एकड़ तक निकली। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने भाजपा की न कमियां गिनाते हुए कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास ने कहा कि लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत भारी मतों से विजई होंगे। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि यह लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र की जनता का सौभाग्य है कि उन्हें हरीश रावत जैसे जनप्रिय नेता को विधायक चुनने का अवसर मिला है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह उत्तराखंड और उत्तराखंड यत के लिए हरीश रावत को भारी मतों से विजई बनाकर विधानसभा पहुंचा कर सरकार का नेतृत्व करने का अवसर दें। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, हिमांशु कबडवाल, भुवन पांडे, पुष्कर दानू, दीपक बत्रा, हेमंत पांडे, शिवराज बिष्ट, सूरज रॉय, सूरज संभल, गोविन्द दानू, ललित मेहता आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement