*ट्रांजिट कैंप के लोगों द्वारा ब्लाइंड मर्डर केस का त्वरित अनावरण करने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा का किया धन्यवाद।*

*ट्रांजिट कैंप के लोगों द्वारा ब्लाइंड मर्डर केस का त्वरित अनावरण करने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा का किया धन्यवाद।*

*क्षेत्र के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस कार्यालय में आकर पुष्प गुच्छ देकर एसएसपी का किया साभार धन्यवाद ।*

*आमजन ने पुलिस की कार्यशैली पर जताया भरोसा।*

दिनांक 13 जनवरी को डायल 112 के माध्यम से ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति के चाकू से घायल होने की सूचना प्राप्त हुई । जिसकी शिनाख्त अंकित पुरी निवासी बरेली के रूप में हुई । उपचार के दौरान अंकित पुरी की मृत्यु हो गई । जिस संबंध में थाना ट्रांजिट कैंप में हत्या की धारा के अंन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया। सीसीटीवी फुटेज एंव मैनुअल जानकारी से ज्ञात हुआ कि मृतक अंकित का बरेली निवासी पवन के साथ किसी मामले में विवाद चल रहा था । उपरोक्त पवन ने योजनाबद्ध तरीके से अपने एक नाबालिग साथी को साथ लेकर हत्या को अंजाम दिया ।
मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा मुख्य आरोपी के साथी बाल अपचारी को पुलिस द्वारा संरक्षण में लिया गया । उक्त ब्लाइंड मर्डर केस का सफल और त्वरित अनावरण करने पर ट्रांजिट कैंप के क्षेत्र के लोगों द्वारा पुलिस कार्यालय में आकर एसएसपी महोदय को पुष्प गुच्छ भेट कर साभार धन्यवाद प्रकट किया गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement