मुख्य बाजार व रतन रोड से अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर आज व्यापारियों, प्रशासन व पुलिस के मध्य हुई बैठक,यह रहा निर्णय

काशीपुर। मुख्य बाजार व रतन रोड से अतिक्रमण हटाये जाने को लेकर आज व्यापारियों, प्रशासन व पुलिस के मध्य हुई बैठक के बाद समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण को चिन्हित करने व हटाये जाने पर सहमति बनी। तय हुआ कि तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम एक सप्ताह में अतिक्रमण चिन्हित कर रिपोर्ट सौंपेगी। दोनों ही मार्गो पर दुकानों के बाहर फड़ नहीं लगने दिये जाएंगे। दोनों ही मार्गों पर ठेलों को एक स्थान पर खड़े होकर सामान बेचने की इजाजत नहीं होगी। अर्थात वह मूवमेंट करते हुए अपने सामान की बिक्री कर सकेंगे। रात्रि के समय यदि कोई सामान सड़क पर छोड़कर जाता है तो उसे अतिक्रमण मानते हुए सामान जब्त कर लिया जाएगा। यानी ठेला सामान इत्यादि रोज वापिस अपने साथ लेकर जाना होगा। उन दुकानदारों को चिन्हित कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी जो अपनी दुकान के बाहर जगह को किराए पर देकर फड़ लगवाते हैं। मुख्य नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा कि जिन लोगों ने भी दोनों मार्गो पर अतिक्रमण किया हुआ है, वह शीघ्र ही अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नही किया जाएगा। नगर निगम में संपन्न बैठक में मुख्य नगर आयुक्त विवेक रॉय, एसडीएम अभय प्रताप सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह, तहसीलदार पूनम पंत एवम व्यापार मंडल की ओर से अध्यक्ष प्रभात साहनी, गुरविंदर सिंह चन्डोक, जतिन नरूला, सुनील टण्डन, राकेश नरूला, राजकुमार सेठी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement