नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का लगा आरोप ,केस दर्ज

काशीपुर। कुण्डेश्वरी क्षेत्र निवासी एक शख्स ने पड़ोसी युवक पर उनकी अनुपस्थिति में घर में घुसकर नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में बताया कि बीती 20 अप्रैल को वह और उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी कि पड़ोस में रहने वाला युवक विनय पुत्र विश्वजीत घर में घुस गया और नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों को आता देख वह फरार हो गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement