ई-रिक्शा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर पंचायत नामित सभासद हिमांशु सरकार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई

दिनेशपुर। ई-रिक्शा जन कल्याण समिति के तत्वावधान में नगर पंचायत नामित सभासद हिमांशु सरकार की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रसन्नजीत शाह को अध्यक्ष और रतन मंडल को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सांवरिया मार्केट यूनियन की कार्यालय में ई-रिक्शा चालकों की बैठक हुई। जन कल्याण समिति ई-रिक्शा यूनियन की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें अध्यक्ष, माहमंत्री के साथ ही मनोज दास, दीपंकर सरकार, बाबू हालदार व गणेश कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मिलन विश्वास को समिति का कोषाध्यक्ष बनाया गया। जबकि ज्योति शंकर दत्त, विकास मंडल, तारक मंडल विदुर मंडल को समिति का उप सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में सभी ने पुलिस द्वारा परेशान किए जाने पर एक स्थाई स्टैंड की मांग की। नई कार्यकारिणी के सदस्यों को मुख्य अतिथि हिमांशु सरकार ने माल्यार्पण करस्वागत किया। यहां गौर मंडल, जगदीश राय, अजीत बैरागी, रमेश राय, गणेश घरामी, किरण मंडल, चितरंजन मिस्त्री, सुकुमार शील, काली पद, असीत वाइन, अरुण मंडल, सरोज सरकार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement