चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पशु हत्या से शहरवासियों में उबाल, दिया 24 घण्टे का अल्टीमेटम

रुद्रपुर। चुनाव से पहले माहौल बिगाड़ने के लिए शरारती तत्व सक्रिय हो गए हैं। शहर के आवास विकास में गगन ज्योति बारात घर के सामने कुछ शरारती तत्वों द्वारा दो पशुओं की नृशंस हत्या कर दी है। जिसके बाद से शहरवासियों में तनाव की स्थिति बन गई है। शहर विधायक राजकुमार ठुकराल, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, हिंदू नेता विपिन शर्मा व गौ रक्षा दल समेत तमाम हिंदू संगठन सुबह ही मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। हिंदू संगठनों ने माग की है कि 24 घण्टे के अंदर हत्यारों की गिरफ्तारी हो वरना वह आंदोलन को बाध्य होंगे।
मामले की गंभीरता देख एसपी सिटी ममता बोहरा व एसएसपी समेत जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हिंदू संगठनों व मौजूद लोगों को समझाने लगे। वहीं एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है। शीघ्र ही घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। लापरवाही बरतने के चलते आवास विकास चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया है।
वहीं 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर आक्रोशित लोग बमुश्किल माने और उन्होंने प्रशासन को 24 घण्टे का अल्टीमेटम भी दिया।
क्या था घटनाक्रम, देखिये वसुन्धरा दीप की ग्राउंड रिपोर्ट:-

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement