एक समुदाय के युवक की ओर से शिवलिंग और देवी-देवताओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

एक समुदाय के युवक की ओर से शिवलिंग और देवी-देवताओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

दिनेशपुर। एक समुदाय के युवक की ओर से शिवलिंग और देवी-देवताओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कांवड़ियों के साथ ही विभिन्न संगठनों ने नारेबाजी कर मटकोटा मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके साथ ही थाने का घेराव भी किया। वही करीब एक घंटे बाद पुलिस और भाजपा नेताओं के समझाने पर जाम खत्म हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बताते हैं कि एक समुदाय के व्यापारी युवक ने जलाभिषेक के लिए जा रहे कांवड़िये को देखकर शिवलिंग और देवी देवताओं के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे माहौल गरमा गया। मामला तूल पकड़ता देख आरोपी दुकान बंदकर भाग निकला। गुस्साए लोगों ने कांवड़ियों के साथ मटकोटा मार्ग पर जाम लगा दिया और धरने पर बैठ गए। लोगों ने आरोपी की बंद दुकान के सामने जमकर नारेबाजी की। पुलिस के साथ विहिप, हिन्दू रक्षा दल और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ चेयरमैन पति काबल सिंह और तमाम व्यापारी भी मौके पर पहुंच गए। वरिष्ठ लोगों के समझाने और पुलिस की ओर से दो घंटे में आरोपी को गिरफ्तार करने के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया। सभी आरोपी के बंद दुकान के आगे धरने पर बैठ गए। कुछ लोगों ने थाने में जाकर हंगामा किया। इस दौरान बरखेड़ा गदरपुर निवासी संजू कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को ग्राम डॉगपुरी गदरपुर निवासी मुस्तकी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वही आरोपी को पुलिस ने उसे कालीनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। सीओ डीआर वर्मा का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement