मतदाता शिक्षा एवं भागीदारी कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया

मतदाता शिक्षा एवं भागीदारी कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया

काशीपुर। चैती मेला परिसर में स्वीप – सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एन्ड इलेक्ट्रोरल पार्टिसिपेशन-सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं भागीदारी कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में तहसीलदार काशीपुर सहा. निर्वा. रजि. अधि.) पंकज चंदोल एवं धीरेन्द्र कुमार साहू (खण्ड शिक्षा अधिकरी) काशीपुर के द्वारा स्वीप कार्यक्रम की जानकारी एवं
उपयोगिता बताई गई। कार्यक्रम में राधेहरि राजकीय स्ना. महाविद्यालय एवं शिवांगी चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रा द्वारा नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन किया गया। बच्चों द्वारा बनाये गये मतदाता जागरुकता पोस्टर्स ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में तहसीलदार पंकज चंदोला, ख. शि. अ. धीरेन्द्र कुमार साहू, ब्लॉक स्वीप सह प्रभारी नमिता पन्त, शमशेर सिंह, मुकेश मिश्रा, अनिल कुमार, महेश पाण्डेय, सुधा रॉय, काजल गिरी, सुनीता शर्मा, कामिनी, सुनीता घनसेला, अर्चना आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement