रिटायर्ड इंजीनियर का घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज

काशीपुर। रिटायर्ड इंजीनियर के घर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मानपुर रोड स्थित प्रकाश रेजिडेंसी निवासी सिंचाई विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर कुंदन सिंह बंगारी पुत्र बचे सिंह बंगारी शनिवार को अपनी बेटी के घर गए थे। देर रात चोर घर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। उन्होंने अलमारी का भी ताला तोड़ दिया और अलमारी में रखी लगभग दो लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों तक पहुंचने का प्रयास किया लेकिन कुछ पता नहीं चला। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement