Ssp मणिकांत मिश्रा की काशीपुर में जनसुनवाई की पहल ला रही रंग

*एसएसपी मणिकांत मिश्रा की काशीपुर में जनसुनवाई की पहल ला रही रंग*

Ssp मणिकांत मिश्रा की काशीपुर में जनसुनवाई की पहल ला रही रंग

*प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर स्थित डिजाइन सेंटर में लगाया जाता है जनता दरबार*

 

 

*जनसुनवाई के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्र में रहने वाले आम जनमानस की समस्याओं का हो रहा त्वरित निस्तारण*

 

 

उधम सिंह नगर एस एसपी मणिकांत मिश्रा के द्वारा आमजन की सुविधा हेतु प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर स्थित डिजाइन सेंटर में जनता दरबार लगाने का फैसला लिया गया था। जिस क्रम में आज दिनांक 15/05/2025 को एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा काशीपुर क्षेत्र में आमजन और पीड़ितों हेतु जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे आये लोगों द्वारा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, क्षेत्रीय समस्याएं एवं नशे से संबंधित समस्याओं को एसएसपी महोदय के समक्ष रखा गया,जनता द्वारा बताई समस्याओं को महोदय द्वारा गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। जन सुनवाई के दौरान एसपी काशीपुर, सीओ काशीपुर , सीओ बाजपुर तथा काशीपुर सर्किल के सभी थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित प्रतिसार निरीक्षक, PRO, रीडर, स्टेनो और अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement