अमन प्रताप सिंह ने जेसीज के विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के सुझाव

अमन प्रताप सिंह ने जेसीज के विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के सुझाव

जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के लिए बहुत गर्व का विषय है कि विद्यालय के सत्र 2017 के विज्ञान वर्ग के मेधावी छात्र अमन प्रताप सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग 2025 द्वारा आयोजित परीक्षा शानदार अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। यह उनके अटूट समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने तीसरी कक्षा से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर से की तत्पश्चात् दिल्ली विश्वविद्यालय के हिन्दू कॉलेज से भौतिकी ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई पूर्ण की। संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में समाजशास्त्र उनका मुख्य विषय था। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ अनेक प्रतियोगिताओं में विद्यालय को गौरवान्वित किया है। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने गणित में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। विदित हो कि अमन प्रताप सिंह ने विद्यालय का Head Boy रहकर विद्यालय में अनेकानेक शैक्षणिक तथा रचनात्मक गतिविधियों का संचालन किया। जेसीज के सभागार में विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, निदेशक श्री सुधांशु पंत ने अमन प्रताप सिंह का स्वागत किया। अमन प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के बारे में अनेक सुझाव दिए तथा विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिए। विद्यालय के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, निदेशक श्री सुधांशु पंत, प्रधानाचार्य श्री आर.डी. शर्मा तथा अनुभाग प्रमुखों सहित समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement