ब्राह्मण सभा समिति की कार्यकारिणी की बैठक आज

काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति की कार्यकारिणी की बैठक आज भगवान परशुराम मार्ग, चामुण्डा विहार स्थित ब्राह्मण सभा भवन में अध्यक्ष उमेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सभा के संरक्षक हरी प्रकाश शर्मा के एक प्रस्ताव को पारित करते हुए सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सभा समिति की कार्यकारिणी और उप-समितियों में केवल सभा के आजीवन सदस्य ही पात्र होंगे।

सभा के महामंत्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि इस वर्ष अक्षय तृतीया (3 मई) को भगवान परशुराम जन्मोत्सव है। इस हेतु चर्चा करते हुए निर्णय लिया गया कि उक्त अवसर पर हवन-पूजन के मुख्य यजमान जागृति कुमार शर्मा होंगे जबकि पूजन सुरेन्द्र कुमार शर्मा ‘मधुर’ सम्पन्न कराएंगे। हवन प्रातः आठ बजे प्रारम्भ होगा। इस अवसर पर सुशील गुड़िया, सुरेन्द्र मधुर, हरी प्रकाश शर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, एसपी त्यागी, ज्ञानेंद्र जोशी, राकेश चन्द्र शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, महेश चन्द्र शर्मा, केके शर्मा, विनय गौड़, महेश चन्द्र शर्मा एडवोकेट, सुरेन्द्र भारद्वाज, पीयूष गौड़, अनिल कुमार शर्मा, दीपक शर्मा, पंकज शर्मा, कुन्दन शर्मा व अनिल सारस्वत आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement