विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान

*विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान*

 

 

काशीपुर। उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाकर दो घरों में विद्युत चोरी पकड़ी। उपखंड अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने मानपुर, और कचनाल गाजी में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कचनालगाजी में कुसुमलता पत्नी स्व. रमेश चंद्र व मानपुर में नासिर को विद्युत मीटर से पहले कट मार कर चोरी करते पकड़ लिया। टीम ने मौके से कई मीटर विद्युत केबिल भी अपने कब्जे में लिया है। उपखंड अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement