लम्बे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

लम्बे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया

काशीपुर।‌ लम्बे समय से फरार चल रहे तीन वारंटियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह व क्षेत्राधिकारी काशीपुर दीपक कुमार के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न न्यायालयों से जारी गैर जमानतीय आदेशिकाओं के अनुपालन में आज तीन वारंटियों शाकिर उर्फ भोजपुरिया पुत्र अच्छन निवासी काली बस्ती अल्लीखां काशीपुर, अमन खान पुत्र नावेद खान निवासी मौहल्ला थानासाबिक काशीपुर तथा राजकुमार पुत्र हरि सिंह निवासी एस्कार्ट फार्म कुण्डेश्वरी काशीपुर को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा,
उपनिरीक्षक संतोष देवरानी व गणेश पाण्डे,
कांस्टेबल कैलाश जोशी, प्रवीण गोस्वामी
व सचिन कुमार थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement