यातायात व्यवस्था व दुर्घटनाओं को रोकने का दिनेशपुर पुलिस का एक प्रयास, करीब 150 टुकटुक में एक साइड लगाई जाली

दिनेशपुर। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने व दुघर्टनाओं के ग्राफ को कम करने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने एक प्रयास किय है। पुलिस ने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दिनेशपुर क्षेत्रांर्तगत करीब 150 टुकटुक में जाली लगाई। जिससे टुकटुक में सवार लोग एक ओर ही उतरें, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित न हो पाये। वहीं दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी यह एक सराहनीय पहल है। टुकटुक वाहनों में जाली लगाने से बच्चों के सड़क पर गिरने की भी संभावना कम हो गई है व उतरने व चढ़ने का एक मार्ग होने से दुर्घटनाओं में भी कमी आने की संभावना है। लगभग 150 टुकटुक वाहनों में एक साइड में जाली लगाई गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement