राज्यपाल गुरमीत सिंह जनपद भ्रमण के दौरान मंडी विश्राम गृह पहुंचे।

  • राज्यपाल गुरमीत सिंह जनपद भ्रमण के दौरान मंडी विश्राम गृह पहुंचे।

काशीपुर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह जनपद भ्रमण के दौरान कार द्वारा आज दोपहर मंडी विश्राम गृह पहुंचे। मंडी विश्राम गृह पहुंचने पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने पुष्प गुच्छ देकर राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
अल्प विश्राम के बाद राज्यपाल ने करीब सवा तीन बजे काशीपुर से कार द्वारा राजभवन नैनीताल के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर एसपी निहारिका तोमर, एडीएम पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल, उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, कौस्तुभ मिश्रा, सीएस चौहान, सीओ दीपक कुमार, आरडी मठपाल , तहसीलदार सुभांगनी आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement