उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स द्वारा पिरान कलियर पर दी गई टिप्पणी से भड़के बसपा कार्यकर्ताओं ने दिया मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

 

काशीपुर। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स द्वारा पिरान कलियर पर की गई अमर्यादित टिप्पणी से बसपा कार्यकर्ता भड़क गए हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सीएम को ज्ञापन भेजकर वक्फ बोर्ड अध्यक्ष को हटाने की मांग उठाई।
बुधवार को तहसीलदार अक्षय कुमार भट्ट को सौंपे ज्ञापन में बसपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष द्वारा पिरान कलियर को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई है। बसपा इसकी कड़ी निंदा करती है। इस दौरान उन्होंने शीघ्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, डा. एमए राहुल, हसीन खान, अशरफ एडवोकेट, सतपाल बल, कृष्ण कुमार गौतम, आफताब आलम, कमर अब्बास, साहिब सकलेनी, गौरव कुमार जाटव, मन्नु ठाकुर, जाकिर आदि थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement