पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने कच्ची शराब के साथ दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

काशीपुर। गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को 103 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम आईटीआई थाना की पैगा चौकी पुलिस टीम ने गश्त के दौरान महुआखेड़ागंज से शेखभुल्लन फैक्ट्री को जाने वाले तिराहे पर मुखबिर की सूचना पर एक बाइक पर आ रहे दो व्यक्तियों को रोका। तलाशी लेने पर उनके पास से कट्टे में 103 पाउच करीब 35 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मुख्तियार सिंह पुत्र दलीप सिंह व सतनाम सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी ग्राम खाइखेड़ा बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement