बाइक सवार की मौत मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया

बाइक सवार की मौत मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया

काशीपुर। ट्रैक्टर की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत मामले में पुलिस ने भाई की तहरीर पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आईटीआई थाना क्षेत्रांतर्गत पैगा चौकी में ग्राम कटैया निवासी वाजिद हुसैन पुत्र शाहिद हुसैन ने तहरीर देकर बताया कि 22 मई को उसका भाई नईम अली बाइक से अपने घर से महुआखेड़ागज जा रहा था। रात आठ बजे जब वह मेट्रो प्लाईवुड फैक्ट्री से थोड़ा आगे, धर्मकांटे के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने तेजी व लापरवाही से गलत साइड में लाकर उसकी भाई की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां से रेफर होने के बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement