कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

*कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद कर पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार*

 

 

काशीपुर। एक सौ लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद करती पुलिस टीम ने कच्ची शराब की कसीदगी करते शख्स को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध शराब की रोकथाम और बिक्री पर कार्रवाई करते हुए कुंडेश्वरी चौकी पुलिस द्वारा मालवा फार्म के पास बहल्ला नदी के किनारे रम्पुरा में कच्ची शराब की कसीदगी कर रहे सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदर पुत्र जोगेंद्र सिंह को एक जुट के बोरे में 72 पाउच में भरी 60 लीटर कच्ची शराब तथा रबर की ट्यूब में भरी 40 लीटर कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 (2) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह चैकी प्रभारी कुंडेश्वरी, कां. किशोर कुमार, कुलदीप व दीवान गिरी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement