भारत के सबसे बड़े टीवी रियलिटी डांसिंग शो ” द डांस आइकन सीजन 2″ में जेसीज के शिवम पाल, निकिता एवं स्मृति का चयन

रुद्रपुर।जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के तीन विद्यार्थियों ने विद्यालय को एक बार पुनः गौरवान्वित किया है। यह बड़े गर्व की बात है कि बारहवीं कक्षा के छात्र शिवम पाल, ग्यारहवीं कक्षा की स्मृति तथा दसवीं कक्षा की निकिता को मुंबई में आयोजित होने वाले भारत के सबसे बड़े टीवी रियलिटी डांसिंग शो ” द डांस आइकन सीजन 2 के मेगा शूट के लिए चुना गया है। मई माह में इस कार्यक्रम में इन कलाकारों का चयन ऑनलाइन ऑडिशन के द्वारा किया गया था। अपनी प्रतिभा आत्मविश्वास और नृत्य के अभ्यास से इन्होंने यह मुकाम हासिल किया है। विद्यार्थियों ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता के साथ समय समय पर विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने से उनमें इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का विश्वास उत्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, वैभव गूगे, एलेक्स बडाड एवम प्रोनिता है। इस कार्यक्रम का मेगा शो 13 अगस्त को में तथा उसके पश्चात् मुंबई में शूट किया जाएगा। पुनः दिल्ली

महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी ने इन विद्यार्थियों को बधाई दी और आगामी कार्यक्रम में सफल प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुधांशु पंत एवं समस्त जेसीज़ परिवार ने उन्हें बधाई दी। उन्होने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समय समय पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रयासरत रहता है। उन्होंने कहा कि हम सब उन्हें जुनून, ऊर्जा, समर्पण और खुशी के साथ नृत्य करते देखने के लिए उत्सुक है। उन्होंने उनके आगामी श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभ कामनाएं प्रदान की ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement