ईद उल जुहा के त्योहार से पूर्व कोतवाली में शांति सौहार्द की बैठक हुई आयोजित

ईद उल जुहा के त्योहार से पूर्व कोतवाली में शांति सौहार्द की बैठक हुई आयोजित

काशीपुर। कोतवाली परिसर में पुलिस अधीक्षक अभय सिंह की मौजूदगी में आज बकरा ईद के संबंध में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी ने धर्मगुरूओं के साथ क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों को शासनादेश की जानकारी देते हुए प्रतिबंधित पशु के अलावा अन्य पशुओं की खुले में कुर्बानी न देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले में न करें और अवशेष गड्ढों में दफन करें। कोई भी व्यक्ति प्रतिबंध पशुओं की कुर्बानी न करें और कुर्बानी करते समय रील न बनाएं, न ही सोशल मीडिया पर वायरल करें, यह अपराध है। बैठक में ईदगाह सदर हसीन खान व शहर ईमाम मुनाजिर हुसैन ने भी उक्त बातों का ख्याल रखते हुए कुर्बानी करने की बात कही। बैठक में शफीक अहमद अंसारी, पार्षद नौशाद हुसैन, अब्दुल कादिर, सरफराज, मोनिश आशी, राशिद फारूकी, सादिक हुसैन, आरिफ सैफी, इल्यास माहीगीर, डा. एमए राहुल, कारी महमूद आलम, कारी इस्लामुद्दीन, खालिद हुसैन, जाकिर हुसैन, आफताब अली, दिलशाद हुसैन, अय्यूब, अब्दुल सलीम, गुड्डू मलिक, मोहम्मद अली, गुल्लू माहीगीर, मोहम्मद नईम, तसलीम अहमद, मोहम्मद नफीस, मोहम्मद हनीफ आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement